{"_id":"5992f1d84f1c1b945b8b45a9","slug":"young-man-murder-in-dance-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस क्लब में कोहनी लगी तो खेला खूनी खेल, युवक को सुलाया मौत की नींद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस क्लब में कोहनी लगी तो खेला खूनी खेल, युवक को सुलाया मौत की नींद
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Aug 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित वेस्ट गेट मॉल के क्लब में डांस करने के दौरान कोहनी लगने के बाद हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ख्याला इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम, अलीम, आबिद, इमरान, समर उमर के रूप में हुई है। पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली कि वेस्ट गेट मॉल की दूसरी मंजिल पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोतीबाग निवासी सज्जन के रूप में हुई। वह पेशे से चालक था। रविवार को सज्जन अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब में डांस कर रहा था। इस दौरान उसकी कोहनी एक युवक को लग गई। इस बात को लेकर सज्जन की उस युवक से कहासुनी हो गई। युवक ने फोन कर अपने भाई और दोस्तों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
उसके बाद उन लोगों ने सज्जन को क्लब के बाहर खींच लिया और उस पर चाकू से तीन वार कर दिए। चौंकाने वाली बात यह है कि मॉल में सुरक्षा होने के बावजूद आरोपी चाकू लेकर अंदर घुस गए। इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।