फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman Raped By Husbands Friend in Hathras of Uttar Pradesh

घर में अकेली महिला देख पति के दोस्त की खराब हुई नियत, बनाया हवस का शिकार

Mon, 08 Jan 2018 11:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman Raped By Husbands Friend in Hathras of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
महिला अपने घर में अकेली थी। इसी बीच पति का दोस्त आ गया। महिला को अकेले देख उसकी नियत खराब हो गई, उसने महिला को हवस का शिकार बना डाला। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने स्वर्गवासी पति के कारोबारी दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे सोमवार को घर के अंदर दबोच लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- अधिकारी ने महिलाकर्मी को फाइल के बहाने घर बुलाया, नशीली चाय पिलाकर किया रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। महिला के मुताबिक घर पर पति के दोस्त अशोक शर्मा का काफी आना-जाना था। शादी के कुछ समय बाद पति की मौत होने पर महिला सदर कोतवाली की एक कॉलोनी में रहने लगी। 

इसके बाद भी आरोपी उसके घर आता-जाता रहा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी की बुरी नजर उसपर थी। इसका पता उसे नहीं था। वह आरोपी को अच्छा इंसान समझती थी। अशोक सोमवार को महिला के घर पहुंचा। उस समय महिला घर में अकेली थी।

Woman Raped By Husbands Friend in Hathras of Uttar Pradesh
मौका देखकर आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर महिला को दबोच लिया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अपने मंसूबों में कामयाब होने के बाद आरोपी भाग निकला। 

पढ़ें:- भाई के सामने ही भाभी से गैंगरेप, दोस्त के साथ मिलकर दिया दरिंदगी को अंजाम

कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अशोक शर्मा निवासी सासनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सासनी का प्रतिष्ठित कारोबारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed