फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman killed 5 year old in ladies toilet to marry his lover

प्रेमी से शादी में बाधा बन रही थी 5 साल की मासूम, इसलिए गर्लफ्रेंड ने कर दी हत्या

Thu, 29 Mar 2018 03:32 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
woman killed 5 year old in ladies toilet to marry his lover

दो दिन पहले मुंबई के नालासोपारा से पांच साल की बच्ची का अपहरण किया गया था। जिसकी बाद में विरार से गुजरात के वापी जा रही ट्रेन के लेडीज टॉयलेट में लाश मिली थी। इस हत्या और अपहरण के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली 22 साल की महिला अनीता वाघेला के खिलाफ अपहरण और हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला बच्ची के पिता की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

विज्ञापन


24 मार्च को शाम के करीब 8 बजे पांच साल की अंजली सरोज नालासोपारा में स्थित साईं दर्शन अपार्टमेंट के नीचे अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। पेशे से ऑटोरिक्शा ड्राइवर उसके पिता काम पर गए थे जबकि उसकी मां किचन में खाना बना रही थी। अंजलि का अपहरण होने के बाद जब पुलिस ने पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि अनीता वहां पर आई और सभी बच्चों को चॉकलेट दी इसके बाद वह अंजलि का हाथ पकड़कर वहां से लेकर चली गई। 
विज्ञापन


आरोपी महिला बच्ची के पिता संतोष सरोज की पिछले सात सालों से गर्लफ्रेंड है। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों का रिश्ता शादी से पहले का है या बाद का क्योंकि संतोष की शादी को भी 7 साल हुए हैं। जांच में वाघेला ने पुलिस को बताया कि शुरू में संतोष ने उससे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में मना कर दिया। उसने दलील दी कि अब वह एक बच्ची का पिता है इसलिए उससे शादी नहीं कर सकता। इस दौरान महिला दो बार गर्भवती हुई लेकिन उसे गर्भपात करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनीता ने बच्ची को अपने और संतोष के एक होने में बाधा मान लिया और उसे रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। उसने चॉकलेट देकर अंजलि का अपहरण किया और उसे लेकर विरार से गुजरात के वापी तक की ट्रेन में चढ़ गई। इसके बाद वह नवसारी में उतरी और प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बने लेडीज टॉइलट में अंजली का गला घोंटकर उसे मार दिया। इसके बाद वापस आकर परिवार के साथ उसे ढूंढने का ढोंग करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed