फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman kidnapped and raped for one and a half months

पहले अगवा कर डेढ़ महीने तक लूटी अस्मत, फिर कर डाला महिला का सौदा

Fri, 11 Aug 2017 05:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and raped for one and a half months
फाइल
अरनिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर अगवा कर तहखाने में रखकर दुष्कर्म करने और ढाई लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी उसे खाई में फेंककर चले गए। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब चार साल पहले उसका निकाह अलीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 25 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 17 जून को खेत में चारा लेने गई तो वहां ससुरालियों ने उसे अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


अज्ञात स्थान पर एक तहखाने में डेढ़ माह तक रखा। नशे की हालत में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका ढाई लाख रुपये में सौदा कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे खाई में ले जाकर फेंक दिया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अरनिया थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी मुनिराज जी. ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed