{"_id":"57310ff64f1c1b160591a10f","slug":"water-dispute-issue-a-man-murdered-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पानी के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़: पानी के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 10 May 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर से सटे क्वार्सी के गांव कोछोंड़ में पानी के विवाद में हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
इस झगड़े में पांच दिन से घायल युवक की एक नर्सिंग होम में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने खबर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया और मुकदमा तरमीम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव कोछोंड़ निवासी 28 वर्षीय कन्हैया की पत्नी विजय का पड़ोस की महिला से पांच मई की सुबह पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद पड़ोस की महिला व उसके परिजनों ने घर में घुसकर कन्हैंया, उसकी पत्नी व भाई को बेरहमी से पीटा।
तीनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें कन्हैया की सोमवार सुबह मौत हो गई। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्वार्सी के अनुसार इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक-दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।