फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   village headman is jailed for molesting woman

यूपी: महिला से छेड़खानी के आरोप में जेल गया ग्राम प्रधान

Sun, 13 Mar 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Mar 2016 12:23 PM IST
सार

  • महिला से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया प्रधान
  • लोगों ने धुनाई कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
village headman is jailed for molesting woman
छेड़छाड़ के आरोप में अंदर गया ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बागपत के रोशनगढ़ गांव के प्रधान ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। उधर, आरोपी का कहना है कि छपरौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए उसे केस में झूठा फंसाया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है।

विज्ञापन


रोशनगढ़ गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि शुक्रवार रात परिवार के लोग घर पर सोए हुए थे। रात 11 बजे ग्राम प्रधान नाजिम उनके घर पर पहुंचा और उसकी पुत्रवधू को बदनीयती से पकड़कर छत से नीचे ले जाने लगा। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। 
विज्ञापन


मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मिलकर प्रधान को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आरोपी को थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
 
उधर, आरोपी प्रधान हाजी नाजिम का कहना है कि छपरौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है, जिन लोगों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे लोग ही देर रात उसे घर पर बुलाकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed