फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   video viral by gangraping with VIII class student by Seven people

आठवीं की छात्रा से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, दरिंदगी में सात लोग शामिल

Sun, 14 Oct 2018 04:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Oct 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
video viral by gangraping with VIII class student by Seven people

त्रिलोकपुर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस दरिंदगी में एक समुदाय के सात लोग शामिल थे। दुष्कर्मियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया। पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को छात्रा की मां ने बताया कि घटना चार अक्तूबर है। वह रिश्तेदारी में गई थी। आठवीं में पढ़ने वाली बेटी घर पर अकेली थी। रात आठ बजे बेटी खेत की ओर गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे एक गांव के सात लोग उसे जबरिया धान के खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपीट भी की। 12 अक्तूबर को जब वह घर लौटी तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर पांच नामजद दो अज्ञात सहित सात लोगों पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए पटखौली के एजाज, सफीकुल्लाह, वसीम और आसिर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


गिड़गिड़ाती रही छात्रा, दरिंदे बनाते रहे वीडियो

सिद्धार्थनगर। जिस प्रकार से छात्रा के साथ दरिंदगी की गई है। वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। वीडियो में एक तरफ असहाय लड़की बार-बार यह खुद को छोड़ने की भीख मांग रही थी। वहीं, दरिंदे उसकी इज्जत तो लूट ही रहे थे साथ ही उसका वीडियो बनाते हुए जोर-जोर से हंस भी रहे थे। इसके साथ छात्रा को बदनाम करने की धमकी भी दे रहे थे। वीडियो में वह अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रही है तो एक युवक उसके कपड़े को हटाकर उसका वीडियो बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों ने घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी मुन्ना लाल सिंह गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बेटी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। तनाव के मद्देनजर त्रिलोकपुर थाने की पुलिस के अलावा भवानीगंज, डुमरियागंज, पथरा, इटवा व गौल्हौरा थाने की पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। पुलिस काफी समय तक वहां मौजूद रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed