{"_id":"5a2517394f1c1b4e718b7292","slug":"uttar-pradesh-a-husband-divorces-his-wife-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति ने तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति ने तलाक देकर घर से निकाला
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 04 Dec 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजमा और शफीक ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ सही चला। करीब डेढ़ साल बाद से झगड़ा होने लगा। आरोप है कि अब उसने तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। जीवनगढ़ क्वार्सी इलाके की ब्यूटीशियन का काम करने वाली महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
रेलवे अफसर की बेटी और सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत नजमा ने जीवनगढ़ क्वार्सी के रहने वाले शफीक से सन 2013 में लव मैरिज की थी। शफीक ट्रैवल एजेंसी चलाता था।
पढ़ें:- 3 शादियां, चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को सिखाया ऐसा सबक...याद करेंगे सब
विज्ञापन
शादी के बाद नजमा धौर्रा माफी में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। वहीं नजमा के प्रेम विवाह करने का परिवार वालों ने जबर्दस्त विरोध किया। काफी समय तक उससे संपर्क काटे रखा। उसके बाद बेटी के प्यार में घरवाले मान गए।

फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
कुछ समय ठीक चला, लेकिन डेढ़ साल से शफीक नजमा का उत्पीड़न करने लगा और परिजनों से पैसा लाने का दबाव बनाने लगा। पैसा न लाने पर डेढ़ साल पहले उसे इतना पीटा कि उसके कान का परदा फट गया।
नजमा का आरोप है कि शफीक काम धंधा तो कुछ करता नहीं था, शराब की लत और लगा ली थी। उसके लिए उससे ही पैसा लेता और पीने के बाद घर में कलह करता।
पढ़ें:- तीन तलाक दिया तो होगी 3 साल की जेल, सरकार शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती बिल
शनिवार की रात वह किसी शादी-समारोह में अपने काम के सिलसिले में गई थी। लौटने में देर हो गई तो शराब के नशे में धुत शफीक ने दरवाजा नहीं खोला। काफी गुहार लगाने के बाद दरवाजा खोला और फिर झगड़ा किया। रविवार सुबह उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।