फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Uttar Pradesh a boy shot dead in marriage ceremony at Hathras

शादी में हथियार लेकर डांस करने का विरोध करना पड़ा भारी, नाबालिग की गोली मारकर हत्या

Tue, 05 Dec 2017 11:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 05 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh a boy shot dead in marriage ceremony at Hathras
मृतक की फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से शादी में शामिल होने के लिए किशोर अपने परिवार के साथ आया था। शादी में हथियार लेकर डांस करने का विरोध करने पर दो युवकों ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। सादाबाद थाना इलाके के मई के खंदौली रोड पर एक मैरिज होम में सोमवार की रात विवाह समारोह में हथियार लेकर डांस करने के विवाद में 14 साल के किशोर मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


पढ़ें:- पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर रात में किया ऐसा काम हैरान हो गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामले में मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता के मुताबिक मैरिज होम में गांव अभयपुरा के दो युवक अवैध हथियारों को लेकर डांस कर रहे थे। 

Uttar Pradesh a boy shot dead in marriage ceremony at Hathras
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जब उनसे हथियारों के साथ डांस करने से मना किया तो ये दोनों आग बबूला हो गए। थोड़ी देर के लिए मामला शांत हो गया। लेकिन बाद में दोनों ने मोहित को गोली मार दी। जिससे की उसकी मौत हो गई। 

पढ़ें:- तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया खतरनाक प्लान, जिसने देखा उसके ही उड़े होश

दोनों की आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद मैरिज होम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed