{"_id":"57ac39774f1c1be15bee5851","slug":"up-man-kills-friend-over-failed-atm-robbery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूटने गए चोर नहीं तोड़ पाए मशीन तो साथी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम लूटने गए चोर नहीं तोड़ पाए मशीन तो साथी को मार डाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम लूट की हैरान करने देने वाली घटना में एक चोर ने अपने ही साथी चोर का कत्ल कर दिया। घटना केरल के कोची की है। यहां दो चोरों ने एक एटीएम को लूटने की कोशिश की लेकिन वह मशीन को तोड़ नहीं सके।
विज्ञापन
इससे गुस्साए एक चोर ने अपने साथी चोर का कत्ल कर दिया। साथी चोर का कत्ल करने का आरोपी दूसरा चोर मुहम्मद मुस्लिन अंसारी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथी का कत्ल करने के बाद किराए के कमरे में ही शव को रख रखा था।
विज्ञापन
एटीएम के सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी चोरों की हरकत जब पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तब दूसरे चोर की हत्या का राज सामने आया।
विज्ञापन
अंसारी ने पुलिस की पूछताछ में खोला घटना का राज
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने एटीएम का सीसीटीवी फुटेज देखा तो मिला कि एक शख्स एटीएम में घुसकर उसके कैमरे के ऊपर पेंट स्प्रे कर रहा है और दूसरा उसके साथ एटीएम के बाहर खड़ा है। इसके कुछ देर में कैमरे में दिखना बंद हो जाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एटीएम में चोरी के आरोप में पुलिस ने जब अंसारी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने घटना से जुड़े कई राज खोले। अंसाारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोनों दोस्त एटीएम लूटने गए थे, लेकिन वह मशीन नहीं तोड़ पाए थे।
पुलिस ने अंसारी जब उसके साथी के बारे में पूछा तो उसने बताया दिया कि वह उसके कमरे में है। इसके बाद पुलिस उसके कमरे में गई तो वहां उसका शव मिला। इसके बाद अंसारी ने उसकी हत्या का राज खोला।
उसने बताया कि चोरी नहीं कर इस बात को लेकर दोनों लोगों में झगड़ा हुआ और उसने इमरान का कत्ल कर दिया। मृतक इमरान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो अंसारी के साथ ही रहता था।
पुलिस ने बताया कि इमरान के शरीर में कई गहरे जख्म थे। उसकी गर्दन और पेट में घाव था। पेट से उसकी आंतें बाहर निकल रही थीं लेकिन अंसारी ने किसी कपड़े से उसके घाव ढक रखे थे।