फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   UP Man killed by cousin brother for land tussle, Family accuses Police also

लोहे की रॉड मारकर युवक की हत्या, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप

Tue, 12 Apr 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 12 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
UP Man killed by cousin brother for land tussle, Family accuses Police also
घरेलू विवाद में युवक की हत्या के बाद पुलिस पर आरोप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यूपी के औरैया जिले के दिबियापुर में घरेलू विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी गई। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल और मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा दिबियापुर-औरैया मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के समझाने पर तकरीबन डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। रविवार की यह घटना फफूंद थाना क्षेत्र के बाबा का पुर्वा गांव की है।
 
बाबा का पुर्वा निवासी जयसिंह पुत्र हुकुम सिंह के मुताबिक शुक्रवार को उसका भाई दीप सिंह का उसकी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। बीच-बचाव के दौरान चचेरे भाई ब्रजेंद्र और जितेंद्र ने दीप सिंह को पीट दिया। दीप सिंह की पत्नी ने इसका विरोध किया, फिर भी वे मारपीट करते रहे। इस पर श्यामसुंदरपुर माचा भोगनीपुर निवासी उसके साले वीरसिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद भी हमलावर खुन्नस खाए रहे। 
विज्ञापन


रविवार को दीप सिंह और वीर सिंह (25) घर पर थे। इसी दौरान चचेरे भाइयों ने हमला बोल दिया। सिर पर लोहे की रॉड मारकर दीप सिंह और वीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों को दिबियापुर सीएचसी लाया गया। यहां वीर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हमले में घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर

UP Man killed by cousin brother for land tussle, Family accuses Police also
डेढ़ घंटे तक सड़क पर शव रखकर लगाए रखा जाम - फोटो : demo

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव बाबू का पुर्वा पहुंचे। सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा, थानाध्यक्ष दिबियापुर संतोष कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष फफूंद विनोद यादव दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। बातचीत के दौरान ही पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर परिजन शव को सीएचसी परिसर से औरैया-दिबियापुर मार्ग पर ले जाने लगे। 

पुलिस ने शव रखवाने का प्रयास किया तो परिजन उलझ गए। इसके बाद परिजनों ने शव को दिबियापुर-औरैया मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम के दौरान भी पुलिस से नोकझोंक हुई। गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी के मुंह पर पानी फेंक दिया। कुछ देर बाद आए एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। लगभग सवा छह बजे मृतक के पिता शंकर सिंह भी दिबियापुर पहुंचे।  इस बाबत सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद था। 

थानाध्यक्ष फफूंद विनोद यादव के अनुसार शुक्रवार को आरोपी पक्ष ने ब्रजेंद्र से मारपीट की सूचना पुलिस कंट्रोल को दी थी। सूचना झूठी होने पर ब्रजेंद्र को पुलिस ले आई, जिसे बाद में छोड़ दिया गया था। मृतक के पिता शंकर सिंह ने दामाद जयसिंह के चचेरे भाइयों ब्रजेंद्र और जितेंद्र पुत्र मुहर सिंह निवासी बाबा का पुर्वा और रिश्तेदार लाला पुत्र छोटेलाल, रानी देवी पत्नी मुहर सिंह निवासी बाबा का पुर्वा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed