फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two woman arrested after theywere using their rectums for smuggling gold

तस्करी का अजीबो-गरीब तरीका, गुप्तांग में सोना ले जा रही थीं महिलाएं

Fri, 17 Feb 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
 two woman arrested after theywere using their rectums for smuggling gold

मुंबई एयरपोर्ट से सोने की तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। बुधवार को यहां दो महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार किया गया, जो सोने की तस्करी के लिए अपने मलाश्य का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि पुरुषों को सोने की ऐसी  तस्करी करते हुए अक्सर पकड़ा गया है, लेकिन महिलाओं को अपने मलाश्य में सोना छुपाकर ले जाने का ये पहला मामला है, जो अपने आप में अलग है।

विज्ञापन


दोनों महिलाओं से 450 ग्राम सोना और पुरुष से 270 ग्राम सोना बरामद किया गया। ये दोनों महिलाएं बैंकॉक से मुंबई आई थीं, इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने उन्हें जांच मशीन से पार हो कर निकलने को कहा। अधिकारियों को उनके शरीर में मेटल होने का शक हुआ तो वे दोनों से पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन

हर ट्रिप के लेती थी 15 से 20 हजार रुपये

 two woman arrested after theywere using their rectums for smuggling gold

जांच के दौरान पता चला कि दोनों महिलाएं सलोचना केशवानी (60) और मोहिनी लालवानी(35) विधवा है और वो पहले भी ऐसा कई बार कर चुकी है। मीडिया की खबरों के मुताबिक दोनों को तस्करी के लिए 15 से 20 हजार रुपये दिए जाते हैं।

दोनों महिलाएं अधिकारियों के सामने अपना गुनाह नहीं कबूल कर रही थी। इसके बाद दोनों का क्लिनिकल टेस्ट करावाया गया तो मलाश्य से सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये निकली। फिर भी महिलाएं अपना अपराध स्वीकार नहीं कर रही थी। लेकिन अधिकारियों ने जब कहा कि दोनों के बच्चों को बुलाकर बताया जाए कि उनकी माएं क्या करती हैं, तो उन्होंने तुरंत अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

दोनों ने बताया कि वो परिवार का पेट पालने के लिए इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल हो गई थी। दोनों के मुताबिक उनके दो-दो बच्चे हैं, जो कि उन पर निर्भर हैं। अधिकारियों ने बरामद सोने को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों ki गंभीर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed