फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two minor girls rape and murdered in assam

असम में नाबालिग समेत दो से बलात्कार के बाद हत्या

Tue, 01 May 2018 02:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
two minor girls rape and murdered in assam
- फोटो : concept photo

असम के बांग्लादेश से लगे धुबड़ी जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग समेत दो महिलाओं से बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इन मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाएं बीते शुक्रवार को हुईं। पुलिस ने सोमवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की से बलात्कार व उसकी हत्या के मामले में रानीगंज थाने के नाओपाड़ा गांव के 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस युवक ने नाबालिग से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया था। 
विज्ञापन


वहीं धुबड़ी जिले के बिलासीपाड़ा इलाके में एक अन्य घटना में दो बच्चों की एक मां के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed