{"_id":"5ab1306f4f1c1bc0078b6326","slug":"two-minor-girls-gangraped-for-15-days-by-nine-people-in-chhattisgarh-s-koriya-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दो नाबालिगों के साथ नौ लोगों ने 15 दिन तक किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत्तीसगढ़ में दो नाबालिगों के साथ नौ लोगों ने 15 दिन तक किया गैंगरेप
एजेंसी, कोरबा
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Representational Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के कोरिया जिले में नौ लोगों ने दो नाबालिगों को बंधक बना कर 15 से अधिक दिन तक उनके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि 17 और 15 साल की इन दोनों लड़कियों को पुलिस ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के बिजुरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को खोज निकाला।
विज्ञापन
पीड़ित लड़कियां छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित कोरिया के झगराखंड की रहने वाली हैं। कोरिया के एएसपी निवेदिता शर्मा ने बताया कि 4 मार्च को मुख्य अभियुक्त 20 वर्षीय अभिजीत पाल उर्फ पिंकू एक लड़की को शादी के नाम पर बहला कर ले गया था।
विज्ञापन
लड़की के साथ उसकी एक सहेली भी थी। पिंकू दोनों लड़कियों को खोंगापानी गांव ले जाकर दोनों के साथ रेप किया। इसके बाद उसके बाकी दोस्तों ने दोनों लड़कियों के साथ 15 दिन से अधिक समय तक लेदुरी और बिजुरी गांव में रख कर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि नौ में से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो की तलाश की जा रही है।