फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two men kidnap and gangraped a minor girl in Bareilly

मासूम को अगवा करके किया गैंगरेप, दरिंदगी सीसीटीवी में कैद

Fri, 25 Aug 2017 08:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
two men kidnap and gangraped a minor girl in Bareilly
बच्ची को ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरेली के नवाबगंज में सात साल की मासूम बच्ची को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद बरेली हिल गया। हालांकि आरोपी मासूम को जब लेकर जा रहे थे तो घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 

सब्जी की खेती करने वाले किसान की सात साल की छात्रा ने शाम को मार्केट से सामान लेने गई थी। रास्ते में दो युवक उसे बहाने से साइकिल पर बैठाकर खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी पीड़ित को वापस चौराहे पर छोड़ गए। बच्ची घरवालों को बदहवास हालत में मिली। आनन फानन में परिजन अस्पताल में ले गए। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान वहां के सराफ की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो आरोपियों की धुंधली तस्वीरें मिल गईं। इनमें चौराहे पर सिलाई की दुकान पर काम करने वाला एक किशोर भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल रेपिस्ट की संभावना, पुराने खुलासे पर संशय

two men kidnap and gangraped a minor girl in Bareilly
फाइल
सीसीटीवी में करीब 16 साल का किशोर शाम 7 बजकर 10 मिनट पर बच्ची से बात करता दिख रहा है। कुछ देर बाद वह उसे साइकिल पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा है। वहीं पास में उसका दूसरा साथी साइकिल के पीछे चलते दिख रहा है। एक घंटे बाद चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर की फुटेज में बच्ची बदहवास हालत में दोबारा दिखती है। 

सीरियल रेपिस्ट की संभावना, पुराने खुलासे पर संशय
जिस तरह इस मासूम बच्ची को साइकिल पर ले जाकर दरिंदगी की गई, ठीक वैसी ही घटना पंद्रह दिन पहले इसी कस्बे की दूसरी बस्ती में हुई थी। सब्जी विक्रेता की आठ वर्ष की पुत्री को एक किशोर इसी तरह घर के बाहर से साइकिल पर बहाने से ले गया और रेप करके छोड़ गया।

कई दिन बच्ची गंभीर हालत में भर्ती रही। फिर उसे दिखाए गए फोटो के आधार पर उसने बस्ती के ही पंद्रह वर्षीय किशोर पर शक जताया। पुलिस ने उसे पकड़कर किशोर सदन भेज दिया। अब दोबारा इसी तरह की घटना से लोग सिहर उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed