{"_id":"5afe85d64f1c1b195e8b54b2","slug":"traumatised-by-gangrape-of-niece-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन भतीजी के गैंगरेप से दुखी चाचा ने की आत्महत्या, इसलिए पीड़िता लेना चाहती है केस वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेत्रहीन भतीजी के गैंगरेप से दुखी चाचा ने की आत्महत्या, इसलिए पीड़िता लेना चाहती है केस वापस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हफ्ते पहले 20 साल की एक नेत्रहीन लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना से दुखी चाचा ने करोलबाग में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतक जीवनयापन के लिए रिक्शा चलाता था। वह अपने घर के साथ ही पीड़िता और उसकी 55 साल की मां की कमाई का इकलौता जरिया था। गुरुवार को पीड़िता ने कहा कि वह गैंगरेप केस को वापस लेकर उत्तर प्रदेश के अपने गांव वापस जाना चाहती है क्योंकि उसके परिवार में कोई ऐसा शख्स नहीं बचा है जो इतनी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ सके।
विज्ञापन
पुलिस हालांकि इस कथित आत्महत्या पर कुछ नहीं कह रही है। मगर नेत्रहीन पीड़िता का कहना है कि उसके 45 साल के चाचा उसके साथ हुई घटना की वजह से सदमे में थे और हर रात काम से लौटने के बाद रोया करते थे। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक पुलिस से नाराज था क्योंकि उसने केवल एक आरोपी को पकड़ा और बाकियों को छोड़ दिया। जबकि पीड़िता का कहना है कि उसका दो-तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। पीड़िता ने एक आरोपी को आवाज से पहचाना। उसका कहना है कि बाकी आरोपियों ने कुछ नहीं बोला था, जिस वजह से वह उन्हें पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा- हर रात मेरे चाचा शराब पीकर मेरे साथ जो हुआ उसकी वजह से रोया करते थे। वह हर बार पुलिस स्टेशन जाया करते थे। वह बलात्कार में शामिल सभी लोगों को सजा दिलवाना चाहते थे। मगर पुलिस का कहना था कि केवल एक शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की मां ने कहा, वह खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे। जब मैं सुबह 5 बजे घर से बार निकली तो मैंने उन्हें पेड़ की एक ऊंची डाल से लटकते हुए पाया। हम सभी चीज के लिए उनपर निर्भर थे। हमारे घर में वही एक शख्स थे जो फोन कर सकते थे। मैं और मेरी बेटी 100 नंबर तक डायल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन