बिहार: मामूली विवाद पर शख्स को किया अगवा, जीभ काटकर फेंका घर के बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आपसी रंजिश के चलते शख्स के साथ जो हुआ, उससे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है। राजधानी पटना के 35 किलोमीटर दूर शेरपुर इलाके में 5 बदमाशों ने पवन कुमार पर जानलेवा हमला करने के साथ उसकी जीभ काट दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेशे से बिजली मिस्त्री पवन को दशहरे के दिन अगवा किया था।
सूत्रों के अनुसार बदमाश पवन को सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से पवन की जीभ काट दी। घर के बाहर घायल हालत में मिले पवन को परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।
मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हुई गंभीर
घटना के मीडिया में आने बाद पुलिस घटना को लेकर गंभीर हुई। अस्पताल में जाकर पवन का बयान लिया। पवन ने बताया कि जिन 5 बदमाशों ने उसे अगवा किया था, उनमें से तीन को वह जानता है। उसने बताया कि उसके ऊपर हमला पुराने विवाद के चलते किया गया है।
मनेर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष मोहम्मद इकराम उल हक ने कहा कि पवन ने जिन तीन आरोपियों को नामजद किया है, वह तीनों अभी फरार चल रहे हैं। तीनों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि बदमाशों की इस हरकत के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और इसे जंगलराज से भी जोड़ा जा रहा है।