{"_id":"59cb91f74f1c1b6f548b4bb4","slug":"three-students-booked-for-attempt-to-rape-and-posting-video-on-whatsapp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर बुलाकर रेप की कोशिश, वीडियो बनाकर WhatsApp पर भी कर दिया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर बुलाकर रेप की कोशिश, वीडियो बनाकर WhatsApp पर भी कर दिया वायरल
Presented by : अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
युवती से दोस्ती कर उसे मंदिर में मिलने बुलाया तो वो वहां आते समय सहेली को भी साथ ले आई। मौका पाते ही तीनों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे डाला।
रेप की नाकामयाब कोशिश और छेड़छाड़ के बाद वीडियो बनाकर WhatsApp पर वायरल करने का ये मामला आंध्र प्रदेश के ओंगोल से आया है, जहां पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos
मंदिर बुलाकर की रेप की कोशिश
तीनों आरोपियों ने हाल ही में पीड़िता से जान पहचान के बाद दोस्ती बढ़ाई थी। पिछले महीने मिलने के बहाने से आरोपियों ने युवती को शहर के बाहर एक मंदिर में मिलने बुलाया।
पीड़िता वहां अपनी एक और सहेली के साथ पहुंची तभी मौके पर पहले से ही मौजूद तीन युवकों ने युवतियों के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। हालांकि सहेली खुद को बचाकर भागने में कामयाब रही।
पीड़िता वहां अपनी एक और सहेली के साथ पहुंची तभी मौके पर पहले से ही मौजूद तीन युवकों ने युवतियों के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। हालांकि सहेली खुद को बचाकर भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो शूट कर WhatsApp पर वायरल कर दिया
अब अकेली फंसी पीड़िता के साथ एक युवक रेप के मकसद से छेड़छाड़ करना शुरू कर चुका था हालांकि ये गैंग अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाया, लेकिन मोबाईल से वीडियो शूट कर लिया।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिनों पहले वीडियो WhatsApp पर वायरल होने लगा। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिनों पहले वीडियो WhatsApp पर वायरल होने लगा। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
इंजीनियरिंग छात्र है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम वी साई, बी पवन और आगरराम कार्तिक है। इनमें से एक आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र है तो वही दो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। इस बीच राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।