फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sub Inspector attacked by robbers in UP, got severe injuries

लुटेरों ने दरोगा को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, हालत गंभीर

Fri, 04 Mar 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 04 Mar 2016 03:59 PM IST
सार

  • चार पहिया वाहन से भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रहे थे दरोगा
  • बदमाशों ने दरोगा की बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गए
  • अस्पताल नें गंभीर हालत में दरोगा भर्ती, अब तक हत्थे नहीं चढ़ें बदमाश

विज्ञापन
Sub Inspector attacked by robbers in UP, got severe injuries
दरोगा पर जानलेवा हमला - फोटो : demo pic

विस्तार

यूपी के शामली के चौसाना इलाके में लूटपाट के बाद पिकअप से भाग रहे बदमाशों ने बाइक सवार दरोगा को कुचलने की कोशिश की। दरोगा की बाइक में टक्कर मारकर बदमाश अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही चौसाना पुलिस पहुंची और घायल दरोगा को करनाल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
बुधवार रात सहारनपुर के चाऊपुरा निवासी अनिल और रजनीश करनाल में आढ़ती से पैसे लेकर लौट रहे थे। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा के निकट बदमाशों ने दोनों को आतंकित कर रोक लिया और अनिल से दस हजार रुपये और मोबाइल, रजनीश से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ितों ने लूटपाट की सूचना सहारनपुर क्षेत्र के कुंडा कलां चौकी पर दी, लेकिन पुलिस ने चौसाना चौकी क्षेत्र का मामला बताया। जिस पर पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज कर चौसाना पुलिस को सूचना दी। इस दौरान चौसाना चौकी के दरोगा आनंद पाल और एक अन्य कांस्टेबल ने गश्त के दौरान संदिग्ध पिकअप देखी, जिसमें सवार युवकों ने पुलिस को देख अपनी गाड़ी और तेज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा आनंद पाल ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने दरोगा की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकले।

हमलावरों के पशु तस्कर होने की आशंका

Sub Inspector attacked by robbers in UP, got severe injuries
दरोगा की बाइक पर टक्कर मारी और फरार हो गए - फोटो : demo pic

घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह दी। पुलिस ने घायल दरोगा को करनाल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों तलाश की जा रही है।

पुलिस को जो पिकअप मिली है। उसमें से पुलिस ने रस्सी और फट्टे बरामद किए हैं। जिससे हमलावरों के पशु तस्कर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवकों से लूटपाट करने वाले बदमाश कोई और हैं। 

उधर चौसाना पुलिस ने इस वारदात की सूचना आलाधिकारियों को भी नहीं दी। बृहस्पतिवार को जब आलाधिकारियों को मामले का पता लगा, तो उन्होंने झिंझाना थाना और चौसाना चौकी इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई। एडिशनल एसपी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की है।

पहले भी हो चुके हैं खाकी पर हमले

Sub Inspector attacked by robbers in UP, got severe injuries
बदमाशों को न कानून का खौफ, न पुलिस का डर - फोटो : demo pic

करीब तीन साल पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान मुस्तफा उर्फ कग्गा ने सिपाही सचिन मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

करीब एक माह पूर्व कांधला बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग कर रहे पशु तस्करों ने महेन्द्रा पिकअप में सिपाही को खींच लिया था और कई किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा था। 

झिंझाना के तत्कालीन बीपी यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों को खादर क्षेत्र में खनन माफियाओं ने घेर लिया और दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसमें बीपी यादव को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। गंभीर घायल बीपी यादव को मेरठ में भर्ती कराया गया।

करीब दो माह पूर्व कैराना के गांव जहानपुरा में दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

शामली के एडीशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि लूटपाट की वारदात सहारनपुर क्षेत्र में हुई है। हमारी पुलिस ने गस्त के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी। जिसमें एक दरोगा घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed