फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   student not remember multiplication table teacher beaten Badly

पहाड़ा नहीं सुना पाने पर शिक्षक ने मासूम को दी ऐसी सजा, बच्चा बेदम

Fri, 01 Sep 2017 01:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Sep 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
student not remember multiplication table teacher beaten Badly
घायल छात्र अनिरुद्ध

प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा एक के छात्र को पहाड़ा नहीं सुना पाने पर स्केल से ऐसी सजा दी, वह बेदम हो गया।

विज्ञापन


मामला, बरेली के थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर स्थित प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा एक के छात्र को पहाड़ा नहीं सुना पाने पर स्केल से बुरी तरह पीटा। इससे उसके दाएं हाथ की अंगुली में जख्म हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन


गांव जमौर निवासी मुनेश्वर का छह वर्षीय बेटा अनिरुद्ध गांव में ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बृहस्पतिवार को स्कूल में टीचर ने उससे पहाड़ा सुनाने को कहा लेकिन वह नहीं सुना पाया। आरोप है कि इस पर गुस्से में टीचर ने उसे स्केल से पीटना शुरू कर दिया। स्केल हाथ में लगने से अनिरुद्ध की अंगुली में चोट लग गई। साथी बच्चों ने घर पहुंचकर अनिरुद्ध की मां उर्मिला को जानकारी दी। वह भागकर स्कूल पहुंची तो अनिरुद्ध बेसुध पड़ा था। वह बेटे को उठाकर घर ले आईं और पति मुनेश्वर को जानकारी दी। इसके बाद वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि, खंड विकास अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में झूला झूलने के दौरान अनिरुद्ध को चोट लगने की बात कही है, जबकि बच्चे के घरवाले पिटाई का आरोप लगा रहे है। संबंधित शिक्षक से भी अपना पक्ष देने को कहा गया है। इसके बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थानाध्यक्ष कांट, अमर सिंह का कहना है कि मेरे पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed