फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Stalker hacks national-level volleyball player to death near Kolkata

नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी की खौफनाक हत्या, हत्यारे ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 26 Mar 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
Stalker hacks national-level volleyball player to death near Kolkata
नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी की खौफनाक हत्या - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से निकट बारासात ‌इलाके में एक नाबालिग लड़की वॉलीबाल खिलाड़ी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बाद में आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि वालीबॉल खिलाड़ी अपनी साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रही थी तभी एक युवक ने एक छुरे जैसे हथियार से लड़की की गर्दन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


बारासात के एक स्थानीय स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय संगीता ऐच वॉलीबॉल की अच्छी खिलाड़ी थी और शनिवार को ही उसे एक अहम मैच में खेलना था। वहीं हमलावर की पहचान 18-19 साल के सुब्रत सिंह के तौर पर हुई थी। वह टीना से वॉलीबॉल फील्ड पर ही मिला था। राजा ने टीना को प्रपोज भी किया था, लेकिन उसके इनकार को वह पचा नहीं पाया और उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


टीना के कोच स्वपन दास ने उसे बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जब उन्होंने सुब्रत को चापड़ लेकर  की तरफ बढ़ते देखा तो उन्होंने संगीता को अपने पीछे छुपा लिया और कुर्सी के सहारे सुब्रत को रोकने की कोशिश थी। इसी बीच जब संगीता ने वहां से अपने घर भागने की कोशिश की तो सुब्रत ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और चापड़ से गर्दन पर कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भयानक हत्या को देख वहां मौजूद संगीता की कई साथी लड़कियां बेहोश हो गईं। वहीं पास मौजूद लोगों ने डर के मारे राजा को रोकने की कोशिश भी नहीं की और वह वहां से भाग निकला। जब तक लोग सदमे से उबरते और उसे अस्पताल ले जाते, जब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed