फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   singer dancer harshita dahiya murder case, revealed involved in gang for revenge

हर्षिता मर्डर केस में बड़ा खुलासा- 'गैंगस्टर थी मृतका, बदला लेने के लिए गैंग में हुई थी शामिल'

Sun, 22 Oct 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Oct 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
singer dancer harshita dahiya murder case, revealed involved in gang for revenge

हरियाणा की डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। हर्षिता मां की हत्या और खुद के साथ हुए रेप का बदला लेने के लिए कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र पुगथला के गैंग में शामिल हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हर्षिता को साल 2016 में रविंद्र पुगथला की गैंग के सदस्य शक्ति के साथ गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी एक मुठभेड़ के बाद की गई थी। पुलिस ने बताया कि हर्षिता का असली नाम गीता है और उसे सोनीपत में गैरकानूनी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हत्यारों को यहां से मिली थी हर्षिता दहिया की लोकेशन, रास्ते में घेरकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


तब गीता को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर इंदीवर के मुताबिक मई 2016 में रविंद्र पुगथला को सोनीपत के कामी रोड पर गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ हर्षिता और उसके साथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बाद में हर्षिता और उसके दो साथियों को पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हर्षिता ने स्वीकार किया कि वो रविंद्र गैंग में थी। बाद में हर्षिता और उसके दो साथियों को पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। तब हर्षिता के पास से अवैध हथियार बरामद हुए थे। हर्षिता के अनुसार वो गैंग में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि जीजा दिनेश माथुर लगातार उनकी जान लेनी की धमकी दे रहा था। 

नाबालिग होने की वजह से मिली थी जमानत

singer dancer harshita dahiya murder case, revealed involved in gang for revenge

पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में हर्षिता ने नाबालिग होने का प्रमाणपत्र कोर्ट में पेश किया था। जिसकी वजह से उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में अब तक वह जमानत पर ही चल रही थी। उसका साथी शक्ति अभी भी जेल में बंद है।

हालांकि उस घटना के बाद सोनीपत सीआईए और एसआईटी की टीम ने गैंगस्टर रविंदर पुगथला को 10 फरवरी, 2017 को एक एनकाउंटर में मार गिराया। 

ये भी पढ़ें- ये है हर्षिता का जीजा, जिसने पहले किया रेप फिर जेल में रहते करवा दिया मर्डर

हर्षिता की हत्या का आरोपी जीजा दिनेश पहले ही जेल में बंद है। उसने पुलिस पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उसी ने हर्षिता का मर्डर करवाया था। पानीपत के डिप्टी एसपी देशराज ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान हर्षिता दहिया के जीजा दिनेश माथुर ने कबूल किया है कि मर्डर के पीछे उसी का हाथ है।’ 

पुलिस ने दिनेश माथुर को पानीपत की जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed