ये हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया का जीजा है, जिसने पहले हर्षिता का रेप किया और फिर जेल में रहते हुए उसका मर्डर करवा दिया। देखिए
2 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या उसके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने चार प्रोफेशनल शूटरों से कराई थी। पुलिस ने दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
3 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दिनेश ने स्वीकार किया है कि दिल्ली में उस पर चल रहे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा के डर से उसने हर्षिता की हत्या करा दी।
4 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया की हरियाणवी सिंगर गीता उर्फ हर्षिता दहिया की हत्या मामले में पानीपत पुलिस आरोपी दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा।
5 of 7
harshita dahiya
- फोटो : facebook
कोर्ट ने कराला का चार दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। दिनेश ने प्रारंभिक पूछताछ में ही हर्षिता की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली के कंझावला और नरेला थाना में दो केस दर्ज हैं।