फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   senior journalist gauri lankesh shot dead in bengluru police has cctv of crime seen

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, सिर में लगीं तीन गोलियां, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध

Wed, 06 Sep 2017 12:17 PM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Wed, 06 Sep 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
senior journalist gauri lankesh shot dead in bengluru police has cctv of crime seen
गौरी लंकेश - फोटो : Banglore Mirror
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलूरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें तीन गोलियां लगीं। अब सीसीटीवी ही कातिल को पकड़वाएगा। वहीं, फिलहाल राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास मौजूद सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने हासिल कर लिया है। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, 55 साल की गौरी अपनी कार से घर लौटी थीं और जब वह घर का गेट खोल रही थीं तो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। गौरी को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मकान परिसर में दीवार पर चार गोलियों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले- हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी

senior journalist gauri lankesh shot dead in bengluru police has cctv of crime seen
गौरी लंकेश - फोटो : self

गौरी कन्नड़ टैबलायड ‘गौरी लंकेश पत्रिके’ की संपादक थीं। कर्नाटक के पुलिस प्रमुख आर के दत्ता ने कहा कि गौरी ने कभी किसी खतरे की शिकायत नहीं की। हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर दत्ता ने किसी तरह की अटकल लगाने से इनकार करते हुए कहा, जांच पूरी होने दीजिए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना पर हैरत जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं। हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।

गौरी को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था। अपने अखबार में भाजपा के नेताओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने के बाद भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने लंकेश के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा था।

यह केस गौरी हार गई थीं। कर्नाटक के पुलिस प्रमुख आर के दत्ता ने बताया कि लंकेश ने उनके साथ कई मुलाकातों के दौरान अपने जीवन पर खतरा बताया था। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed