{"_id":"5b03f1e34f1c1b5a798b594d","slug":"retired-acp-of-delhi-police-said-in-sridevi-s-death-dawood-ibrahim-hand-in-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी ने किया दावाः श्रीदेवी की हत्या के पीछे है दाऊद इब्राहिम का हाथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी ने किया दावाः श्रीदेवी की हत्या के पीछे है दाऊद इब्राहिम का हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 May 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी
- फोटो : self
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। उनकी मौत पर हर दिन नया खुलासा आ रहा है। इस मामले में नया खुलासा किया है दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने। वेद भूषण ने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ था।
विज्ञापन
shridevi
उन्होंने कहा कि दुबई पुलिस ने दिग्गज अभिनेत्री की मौत की वजह डूबना बताया है जबकि उसकी मौत के पीछे कई राज अभी सामने आने बाकी हैं। उन्होंने दावा किया है कि अभिनेत्री की मौत जिस होटल में श्रीदेवी की मौत हुई वो दाऊद इब्राहिम का है। उन्होंने कहा कि दाऊद की यूएई में बहुत अच्छी पकड़ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shridevi
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी और उनकी निजी जांच एजेंसी और उनकी टीम ने दावा किया था कि श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। पुलिस सॉल्यूशन इंडिया नाम की एक निजी जांच एजेंसी ने दुबई के होटल एमिरेट्स टावर्स जहां श्रीदेवी की मौत हुई थी, कि जांच की जिसके बाद उन्होंने ये खुलासा किया। इसकी जानकारी उन्होंने एक प्रेस कॉफ्रेंस में दी थी।
shridevi
जांच एजेंसी के प्रमुख दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने दावा किया कि श्रीदेवी की मौत के बाद हुई जांच में दुबई पुलिस ने काफी लापरवाही बरती गई है और जल्दी-जल्दी में वह एक नतीजे पर पहुंच गई। इस दावे पर जांच टीम का कहना था कि श्रीदेवी बड़ी अदाकारा थीं उनकी मौत की जांच होनी चाहिए।
श्रीदेवी
- फोटो : SELF
एसीपी ने बताया कि जब उन्होंने और उनकी टीम ने दुबई पुलिस से श्रीदेवी के खून का नमूना मांगा, और यह बात पूछी कि उनके फेफड़े में कितने मात्रा में पानी मिला था तो उन्होंने किसी भी तरह की सूचना देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि दस्तावेज के नाम पर उन्हें सिर्फ श्रीदेवी की एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दीगई।
shridevi
उन्होंने दुबई पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पूरे मामले में होटल रूम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी नहीं खंगाला था। उन्होंने श्रीदेवी के मामले में उन्होंने एक और संदेह प्रकट करते हुए कहा कि उनकी 240 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी थी और वह तभी भुनाई जा सकती थी जब अभिनेत्री की मौत दुबई में हो।
अंतिम यात्रा पर 'रूप की रानी'
भूषण ने दावा किया है कि उसने कई तरह के दस्तावेज को एकत्रित किया है। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और अभी तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है जबकि दुबई पुलिस ने मामले को 3-4 दिन में ही निपटा दिया। यह पूरा मामला इसलिए भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पूरा टॉपिक हमें बार-बार संदेह के घेरे में खड़ा करता है।