{"_id":"596dbb604f1c1b025a8b4864","slug":"railway-police-solved-the-seemanchal-express-train-loot-case-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के पिकअप ड्राइवर ने खोल दी ट्रेन के लुटेरों की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराये के पिकअप ड्राइवर ने खोल दी ट्रेन के लुटेरों की पोल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक दिन में लुटेरों को पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं और लुटेरों ने एकबार फिर आनंद विहार स्टेशन से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस(12488) में रविवार की सुबह लूटपाट की। रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी तब हुई, जब टुडीगंज में चेन पुलिंग की गई। लेकिन इससे पहले बदमाश बड़ी मात्रा में सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना बिहार के टुडीगंज में सुबह साढ़े सात बजे के लगभग हुई। बताया जा रहा है कि लुटेरों की संख्या 8-10 के करीब थी, जो किराए पर पिकअप लेकर सासाराम की तरफ भाग निकले। उनकी तलाश में सासाराम के लिए आरपीएफ टीम रवाना हुई। वहां जाने के क्रम में ही वापस लौट रहा संबंधित पिकअप वाला मिल गया।
पुलिस ने पिकअप के चालक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बदमाशों का पता बताने में देर नहीं लगाई और आरपीएफ ने उसकी बताई जगह पर छापा मारकर लूटा गया सामान बरामद कर लिया। साथ ही नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश झारखंड के निवासी हैं और गैंग का सरगना राजेश यादव उर्फ उज्वल है। आरपीएफ के कमांडेंट चन्द्रमोहन मिश्रा के मुताबिक शंभु कुमार शर्मा, कुंदन राम, सौरभ कुमार, मुहम्मद नौशाद, चंदन कुमार, राहुल कुमार, मुकेश तांती, शहबाज को हिरासत में लिया गया है।
फिलहाल पूरी टीम सासाराम से बक्सर वापस गई है। यह सामान पार्सल रुम से लूटा गया था। पुलिस के अनुसार सभी अपराधी पिछले एक साल से सासाराम के वार्ड नंबर 31 अंतर्गत खिलानगंज मुहल्ले में एक महिला के मकान में किराए पर रहते थे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले महीने अलीगढ़ के पास सीमांचल एक्सप्रेस के विकलांग कोच में घुसे बदमाशों ने तमंचा व चाकू के बल पर मुसाफिरों से मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। अलीगढ़ उतरे मुसाफिरों ने पूरे घटना की जानकारी जीआरपी को दी थी।