फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Criminals Gang commander arrested

पकड़ा गया साइबर क्रिमिनल्स गैंग का सरगना कल्लू ठाकुर, हैरत में डाल देगा चोरी का तरीका

Tue, 18 Jul 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Jul 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Cyber Criminals Gang commander arrested

बैंक खातों से रकम को पलक झपकते ही उड़ा देने वाला साइबर क्रिमिनल्स गैंग का सरगना कल्‍लू ठाकुर पुल‌िस की ग‌िरफ्त में आ गया है। लेक‌िन इसकी चोरी का तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


उड़ाने की ताबड़तोड़ घटनाओं के बीच दो माह पूर्व दर्ज धोखाधड़ी के मामलों में साइबर क्रिमिनल्स गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर दून पुलिस को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


एसटीएफ ने एटीएम का पिन पूछकर खातों से कैश उड़ाने वाले गैंग के सरगना कल्लू ठाकुर को झारखंड से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आज कल्लू ठाकुर को लेकर देहरादून पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो माह में साइबर थाने में खातों से कैश उड़ाने के 13 मुकदमे दर्ज हुए हैं। साइबर अपराधियों का गैंग खाताधारकों को फोन करता था।

खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते को आधार से लिंक कराने के बहाने एटीएम पिन और खाते की जानकारी पूछ लेता था। इसके बाद उनके खातों से कैश उड़ा लेता था। 

Trending Videos

इस तरह आया पकड़ में

Cyber Criminals Gang commander arrested

एसएसपी के मुताबिक अधिकांश खाताधारकों को जिन नंबरों से फोन आए, उनकी लोकेशन झारखंड मिल रही थी। नंबरों की सीडीआर निकालने के बाद एसटीएफ की तीन टीमें आशुतोष, राजीव सेमवाल और मारुत शाह के नेतृत्व में झारखंड गई थीं। एसटीएफ ने कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया था। 

इसकी मदद से पुलिस झारखंड (गिरीडीह) के बेंगाबाद में गैंग के सरगना कल्लू ठाकुर तक पहुंच गई। कल्लू को दबोचकर पूछताछ की गई। तब तक उसका साथी सूरज मंडल फरार होने में सफल हो गया।

टीमें झारखंड के चपुआडीह गांव में उन लोगों तक भी पहुंच गई, जिनके खातों में देहरादून के खाताधारकों का धोखाधड़ी से कैश ट्रांसफर कराया गया था। ये बैंक खाते अनपढ़ बुजुर्ग और महिलाएं के हैं।

उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना में उनके खाते खुले हैं। इनके खातों में कैश ट्रांसफर होने के बाद कल्लू ठाकुर का गैंग पैसे निकाल लेता था। इसके एवज में खाताधारकों को भी कुछ पैसे दिया जाता था। धोखाधड़ी महीनों से चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed