नाबालिग बेटियों ने स्कूल में बताई आपबीती, यौन शोषण में पिता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुदुचेरी के कालापेट गांव में दो बेटियों का यौन शोषण करने आरोप में 50 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया गया है। किशोरियों से कई महीनों से हो रहे यौन शोषण का खुलासा तब हुआ, जब चाइल्ड लाइन नाम की संस्था स्कूल में बच्चों को यौन अपराध के बारे में जागरूक कर रही थी और पीड़ित किशोरियों ने अपनी आपबीती सुनाई।
आरोपी पिता पुराने वाहनों के खरीद फरोख्त का धंधा करता था। उस पर आरोप है कि उसने अपनी बेटियों का पिछले कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था।
किशोरियों की आपबीती सुनने के बाद संस्था के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसे यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बालसुब्रमण्यम के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज
चाइल्ड लाइन संस्था ने मामले की जानकारी राज्य की बाल कल्याण समिति को दी जिसके बाद समिति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।
समिति ने किशोरियों की मां का बयान रिकॉर्ड कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट(प्रोटेक्टशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रिमांड पर ले रखा है।