फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   puducherry father arrested for sexually abusing 2 minor daughters

नाबालिग बेटियों ने स्कूल में बताई आपबीती, यौन शोषण में पिता गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
puducherry father arrested for sexually abusing 2 minor daughters
यौन शोषण

पुदुचेरी के कालापेट गांव में दो बेटियों का यौन शोषण करने आरोप में 50 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया गया है। किशोरियों से कई महीनों से हो रहे यौन शोषण का खुलासा तब हुआ, जब चाइल्ड लाइन नाम की संस्‍था स्कूल में बच्चों को यौन अपराध के बारे में जागरूक कर रही थी और पीड़ित किशोरियों ने अपनी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


आरोपी पिता पुराने वाहनों के खरीद फरोख्त का धंधा करता था। उस पर आरोप है कि उसने अपनी बेटियों का पिछले कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था।

किशोरियों की आपबीती सुनने के बाद संस्‍था के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसे यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बालसुब्रमण्यम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज

puducherry father arrested for sexually abusing 2 minor daughters
यौन शोषण

चाइल्ड लाइन संस्‍था ने मामले की जानकारी राज्य की बाल कल्याण समिति को दी जिसके बाद समिति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

सम‌िति ने किशोरियों की मां का बयान रिकॉर्ड कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट(प्रोटेक्टशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय‌िक हिरासत में रिमांड पर ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed