फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Professor Alleged Son of the landlord for fit spy camera in their bedroom

लेडी प्रोफेसर के बेडरूम में लगाया कैमरा, वीडियो बना डाल दिया इंटरनेट पर

Fri, 13 Oct 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Fri, 13 Oct 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Professor Alleged Son of the landlord for fit spy camera in their bedroom
डेमो
कर्नाटक की राजधानी में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के फोन पर अचानक एक अंजान कॉल आने लगी जब उसे इसकी वजह पता चली तो कुछ देर के लिए उसकी सांसें अटक गई। जब उसने ये बात अपने पति से शेयर की तो उसका भी यही हाल हुआ... 
विज्ञापन


दरअसल, इस दंपति के साथ जो बीता था उसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते थे। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहने वाली इस 30 वर्षीय महिला असिस्टेंट प्रोफेसर और उसके पति का वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था।
विज्ञापन

मकान मालिक के बेटे पर शक

Professor Alleged Son of the landlord for fit spy camera in their bedroom
डेमो
लेकिन ये सब हुआ कैसे..? जब इस बारे में दोनों ने सोचा तो उनका शक अपने मकान मालिक के बेटे पर गया। उन्होंने फौरन थाने में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। घटना के बाद से मकान मालिक का बेटा गायब है।
 
इससे पुलिस का मकान मालिक के बेटे पर शक और गहरा गया है। बता दें पुलिस ने बीते महीने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला का आरोप है कि उसके मकान मालिक के बेटे ने ही उसका वीडियो बनाया है और पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया है। 

वेबसाइट से डिलीट कराया महिला का वीडियो

Professor Alleged Son of the landlord for fit spy camera in their bedroom
डेमो
शिकायत मिलने के बाद पुलिस व सीआईडी साइबर प्रोफेसर के मकान-मालिक के बेटे अंजान की तलाश कर रही है। महिला एक निजी कॉलेज में पढ़ाती है। पुलिस ने पोर्न वेबसाइट से महिला का वीडियो डिलीट करवा दिया है।

महिला का पति एक निजी कंपनी में काम करता है। शिकायतकर्ता दंपती केआर पुरम के निकट स्थित श्री राम लेआउट में किराये के मकान पर रहते हैं। पति-पत्नी दोनों नौकरी करने जाते हैं इसलिए घर दिन भर बंद रहता था। 

 
विज्ञापन

अंजान कॉल आने पर पता चला मामला

Professor Alleged Son of the landlord for fit spy camera in their bedroom
डेमो
पति-पत्नी को 29 सितंबर को वीडियो के बारे में तब पता चला जब किसी अंजान आदमी ने उन्हें फोन करके बताया कि उन लोगों का अंतरंग वीडियो एक पोर्न वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोन करने वाले ने दंपती को उस पोर्न वेबसाइट का लिंक भी दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वो कुछ दिन तक इसे लेकर अवसादित रही और उसके बाद उसने इसकी पड़ताल शुरू की कि उसके घर में कौन-कौन आता-जाता है। महिला के अनुसार मकान मालिक के पास उनके फ्लैट की एक चाभी होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed