{"_id":"59e500344f1c1ba7678b62ba","slug":"prisoner-tried-to-commit-suicide-inside-the-jail-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कैदी अचानक चिल्लाने लगा मिस यू मम्मी, जाकर देखा तो पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद कैदी अचानक चिल्लाने लगा मिस यू मम्मी, जाकर देखा तो पुलिस भी रह गई हैरान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बंदी ने हाथ की नस काट ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की हत्या के आरोप में जेल बंद युवक अचानक जोर-जोर से मिस यू मम्मी कहकर चिल्लाने लगा। जाकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए ऐसा क्या हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। जेल की बैरक नंबर दो में विचाराधीन बंदी ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। बंदी की हरकत से जेल में हड़कंप मच गया। नस कटते ही वह मिस यू मम्मी चिल्लाने लगा।
पढ़ें:- सेंट्रल जेल में कैदी 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा, फिर गमछे से लटक गया, ये थी वजह
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मां से मुलाकात और जमानत नहीं मिलने पर वह अवसाद में आ गया था। हालांकि उसने बीस दिन पहले मुलाकात से लिए आई मां से मिलने से मना कर दिया था। जेल में ब्लेड की मौजूदगी सवालों के घेरे में है।
16 दिसंबर 15 से शाहपुर के मोती पोखरा निवासी अभिषेक (30) प्रेमिका एलिना सूजी लारेंस की हत्या में जेल में बंद हैं। कुछ दिनों से वह जेल में बैचन था। रविवार रात को जेल में उसने भोजन भी नहीं किया।

प्रतीकात्मक चित्र
सोमवार की सुबह दस बजे बैरक की बाथरूम में जाकर बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। इस पर वह जमीन पर गिरा और जोर-जोर से आई मिस यू मम्मी चिल्लाने लगा। बंदियों ने तत्काल सूचना अफसरों को दी। सूचना पाकर पहुंचे अफसरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर का कहना है कि हालत खतरे से बाहर हैं।
बंदी अभिषेक ने बताया कि आठ दिसंबर 15 को उसने प्रेमिका एलिना सूजी लारेंस के साथ घर पर जहर खा लिया था। एलिना की मौत हो गई, वह जिंदा बच गया। लड़की के घरवालों ने जहर देखकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। प्रेमिका की मौत से वह काफी अवसाद में है। उसने कहा कि वह कभी शादी नहीं करेगा। प्रेमिका उसकी याद से निकलती नहीं है।
पढ़ें - युवक ने खुद को सांप से डसवा कर दी जान, LIVE वीडियो देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन
अभिषेक के हाथ की कलाई और गर्दन पर घाव बता रहे थे कि उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की है। बंदी की मां अर्चना ने बताया कि इसके पहले वह कई बार हाथ की नस और गला काटने की कोशिश कर चुका हैं। जेल में पहली बार उसने इस तरह की हरकत की है।
जेलर रामकुबेर सिंह ने कहा कि बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले उसकी मां ने मुलाकात की अर्जी लगाई लेकिन अभिषेक ने मिलने से मना कर दिया। कई बार जेल में उसे डाक्टर को दिखाया गया था। हाथ की नस उसने कैसे काटी इसकी जांच की जा रही है।