{"_id":"584001b84f1c1bb61fde75f6","slug":"police-said-mukesh-rawal-commits-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रामायण' में विभीषण बन चुके मुकेश रावल ने की थी सुसाइड!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'रामायण' में विभीषण बन चुके मुकेश रावल ने की थी सुसाइड!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
विभीषण
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के कांदिवली में पंद्रह दिन पहले रामानंद सागर की 'रामायण' में विभीषण का किरदार निभा चुके एक्टर मुकेश रावल की मौत से सनसनी फैल गई थी। मुकेश रावल का शव 17 नवंबर को कांदिवली में ट्रेन की पटरी पर बरामद किया गया था। इस घटना में नया मोड़ सामने आया है, जिसमें पुलिस का कहना है कि मुकेश रावल ने सुसाइड किया था।
विज्ञापन
हालांकि, परिजनों ने इन आरोप को नकार दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर सुसाइड का शक जाहिर किया है। बोरिवली के सीनियर इंस्पेक्टर संजीब पीपले का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि रावल ट्रेन की पटरी पर गिरे थे और इस बीच ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद रहते थे तनाव में
मामले में मोटरमेन का भी बयान लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इन सबूतों के आधार पर साफ लग रहा है कि रावल ने सुसाइड का कदम उठाया था। वहीं परिवार की ओर से सामने आई बेटी विप्रा रावल ने कहा कि उनके पिता ने कोई सुसाइड नहीं किया था। उन्होंने कहा कि पिता एक खुशमिजाज इंसान थे और घर में सब कुछ सही चल रहा था ऐसे में सुसाइड करने का सवाल ही नहीं बनता।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विप्रा ने कहा कि मैं अपने पिता को अच्छे से जानती हूं वो ऐसा कभी नहीं कर सकते। विप्रा ने कहा कि हां पापा अक्सर भाई की मौत से थोड़े परेशान रहा करते थे। बता दें कि रावल के बेटे की मौत भी ट्रेन से गिरने की वजह से हुई थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विप्रा ने कहा कि मैं अपने पिता को अच्छे से जानती हूं वो ऐसा कभी नहीं कर सकते। विप्रा ने कहा कि हां पापा अक्सर भाई की मौत से थोड़े परेशान रहा करते थे। बता दें कि रावल के बेटे की मौत भी ट्रेन से गिरने की वजह से हुई थी।