फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police man beats woman after asking for money for the paneer

पनीर के पैसे मांगने पर भड़का दरोगा, होटल मालिक की पत्नी के साथ किया ऐसा सलूक

Fri, 06 Oct 2017 11:06 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Fri, 06 Oct 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Police man beats woman after asking for money for the paneer
प्रतीकात्मक तस्वीर
होटल मालिक की पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि खुद के पैसे मांगने पर एक पुलिसकर्मी ही उसके साथ ऐसा सलूक करेगा...महिला की पिटाई से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसओ ने महिलाओं को जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और पनीर का बकाया रुपया भी लौटाया।
विज्ञापन


मामला यूपी के लखीमपुर खीरी का है, जहां निघासन के सिंगाही रोड पर स्थित होटल मालिक ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थाने के दरोगा शंखधर भट्ट करीब 2760 रुपये का पनीर और अन्य सामान उधार ले गए थे। कई बार पैसे मांगने के बावजूद वो टालते आ रहे थे। बुधवार शाम को दरोगा से फिर रकम मांगी गई। उन्होंने सुबह घर आकर पैसा देने की बात कही।
विज्ञापन

घर आकर फेंकने लगा सामान

गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दरोगा थाने के पीछे स्थित अशोक के घर जा धमका। वहां पर अशोक के न मिलने पर उसकी पत्नी निशा और पुत्री सुलोचना, नैंशी और गौरी को गालियां देने लगा। आरोप है कि इतना ही नहीं उसने थाने की बाउंड्री के बाहर रखे सामान को भी फेंकने की धमकी दी।

गालियां देने से मना किया तो वह आगबबूला हो गया और उसने नैंशी और गौरी को तमाचा जड़ दिया। महिलाओं की भीड़ आते हुए देखकर दरोगा मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से खिसक लिया। नाराज महिलाएं थाने पहुंचीं और प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।

साथी पुलिसवालों ने लौटाया पैसा

मामले की जानकारी एसएसपी को फोन पर दी। एसओ अजय यादव ने पनीर के बकाया रुपये दिए और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महिलाओं को शांत कराया। एसओ अजय यादव ने कहा कि अगर दरोगा ने अभद्रता की है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

दूसरी ओर अपने बचाव में आरोपी शंखधर भट्ट ने कहा कि, 'यह सच है कि पनीर के पैसे बकाया थे। गुरुवार को थाने के अंदर गंदगी करने के कारण उन लोगों को डांटा गया था। मारने पीटने का आरोप गलत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed