मुंबई में कपल की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मरीन ड्राइव में उस वक्त बेहद अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब व्यस्त सड़क के बीच लगे डिवाइडर पर एक कपल अश्लील हरकतें करने लगा। मामला बुधवार सुबह का है, सड़क पर भारी संख्य में लोग मौजूद थे। उस वक्त वहां पुलिस भी पेट्रोलिंग कर रही थी पर उन्होंने भी कपल को नहीं रोका।
शुक्रवार को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इनकी ऐसी हरकत का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक वीडियो मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार सुबह 11:45 पर एक महिला को अर्ध नग्न अवस्था में घूमते देखा।
जब उन्होंने उससे पूछा कि वो कहां से है और उसका क्या नाम है तो वह उन्हें गुमराह करने लगी। पुलिस ने उससे यह भी पूछा कि वह मरीन ड्राइव पर क्या कर रही थी तो उसने उस सवाल का भी कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
जोन एक के डीसीपी डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला को थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि जब वह उसका नाम पूछ रहे थे तो वह बार बार अपना नाम बदल रही थी। पहले वह अपना नाम कैथेरीन बता रही थी, बाद में रुबिना बताने लगी और कुछ देर बाद कहने लगी कि उसका नाम किरन है।
पूछताछ में ये बातें आईं सामने
इसके बाद फिर उससे पूछा गया कि वह कहां की रहने वाली है तो पहले तो वो कहने लगी कि वो गोवा से है, फिर कहने लगी बांद्रा से है। उन्होंने बताया कि अब उसे चेंबुर के महिला आश्रयस्थल भेज दिया गया है। वहीं लंबे दिन चली खोज के बाद उसके साथ जो आदमी था उसे भी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीसीपी ने आगे बताया कि उन्होंने वीडियो क्लिप दिखाते हुए उससे पूछताछ की, जिसमें उसने मान लिया कि वीडियो में जो आदमी उस महिला के साथ है वह वही है।
उन्होंने बताया कि वीडियो देखने के बाद वह आदमी हैरान हो गया और पूछने लगा कि वीडियो किसने बनाया है। व्यक्ति ने पूछताछ में बताया है कि वह उस महिला को सात दिन से जानता है। वह दोनों गोवा में मिले थे जिसके बाद वह मुंबई आ गए।
उसने अपना नाम इगोर इलैक्सी टर्सकी (35) बताया । उसका कहना है कि वह रूस से है और तीन साल पहले ही भारत आया है। फिलहाल पुलिस उसके वीजा डीटेल्स चेक कर रही है और उसे भारत से वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।