अकेली महिला के घर के बाहर मिला शख्स तो लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेली रह रही महिला के घर बाहर 42 वर्षीय शख्स दिखा तो नैतिकता के नाम पर भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मामला केरल के मलप्पुरम जिले का है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पीड़ित नसीर हुसैन को कुछ लोगों ने अकेली रह रही महिला के घर बाहर सबेरे देखा तो उसे पकड़ लिया। लोगों ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान नसीर की लोगों से बहस हो गई।
पुलिस ने बताया कि इलाके लोगों की भीड़ नसीर पर टूट पड़े और पीट-पीटकर जमीन पर गिरा दिया। नसीर जब अचेत हो गया तो लोग मौके से भाग खड़े हुए।
'पानी मांगते-मांगते निकली नसीर की जान'
वहीं नसीर के भाई का कहना है कि भीड़ जब उसके भाई को पीट रही थी तब वह मौके पर पहुंच गए थे लेकिन भीड़ ने उन्हें अपने भाई के पास नहीं जाने दिया।
उसने कहा कि वह लोगों से गिड़गिड़ाता रहा कि उसके भाई को अस्पताल ले जाने दो लेकिन किसी ने उसके पास तक नहीं जाने दिया। यहां तक कि लोगों ने उसके भाई को पानी तक नहीं पिलाने दिया। उन्होंने ऐसे लोगों के साथ किसी को जरा भी रहम नहीं बरतना चाहिए।
नसीर के भाई ने पुलिस को बताया कि नसीर का कत्ल करने वाली भीड़ का जो नेता था वह किसी को भी घायल नसीर के पास नहीं जाने दे रहा था। अगर समय से नसीर को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य में नैतिकता के नाम पर कानून को अपने हाथ में लेने का यह ताजा मामला है।