फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   MMS viral of victim after gangraped in Muzaffarpur of Bihar

पहले चार युवकों ने किया था गैंगरेप, अब पीड़िता का MMS कर दिया वायरल

Mon, 02 Oct 2017 10:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 02 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
MMS viral of victim after gangraped in Muzaffarpur of Bihar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पहले चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपी तीन दिनों तक लड़की और उसके परिजनों को धमकाते रहे, पंचायत बुलाई गई। लेकिन फिर आरोपियों ने MMS वायरल कर दिया। जानिए उसके बाद क्या हुआ?...
विज्ञापन


घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। कटरा थाना इलाके में मेला देखने आई एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म का मामला राजनीति रंग ले रहा है। विपक्ष इसे सरकार की नाकामी बता रहा है, वहीं सरकार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:- नाबालिग छात्रा को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर थाने के पास बेहोशी की हालत में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ गांव के ही चार मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाया और पीड़िता को मुंह खोलने पर उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। 

MMS viral of victim after gangraped in Muzaffarpur of Bihar
rape demo pic
पीड़िता ने जब इस बात की चर्चा परिवार में की तो मामले को दबाने के लिए आरोपित तीन दिनों तक लड़की और उसके परिजनों को धमकाते रहे। बाद में पंचायत बुलाई गई। कटरा पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो पीड़िता के बयान के आधार को थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पढ़ें:- घर में अकेली विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने भी किया घिनौना काम

पुलिस फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। कटरा थाने के एएसआई हरेराम सिंह ने बताया कि गैंगरेप की खबर मिलने के बाद जब पुलिस गांव पहुंची तो वहां पंचायत हो रही थी। 

पुलिस को देखकर लोग तितर-बितर हो गए। इस मामले में अब तक दोषियों के नहीं पकड़े जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार के हर जिले में ऐसी घटनाएं घट रही हैं, बावजूद सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed