कंपनी के एमडी ने महिला कर्मचारियों से रेप कर बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरू की एक प्राइवेट कंपनी की महिला कर्मचारियों ने कंपनी के एमडी पर ट्रेनिंग सेशन कराने के बहाने बलात्कार करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
महिला कर्मचारियों के आरोप के बाद आरोपी एमडी लापता है। तीन महिला कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि आरोपी एमडी ने उन्हें आउटबाउंड ट्रेनिंग दिलाने के बहाने उन्हें एक होटल में ले गया और फिर उनका बलात्कार कर वीडियो बना ली।
कर्मचारियों ने कहा है आरोपी एमडी वीडियो लीक करने की धमकी करके उनसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जिस कंपनी के एमडी पर आरोप है वह शहर के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित रहेजा टॉवर से चल रही है।
सिंगल कमरे में तीन महिलाओं के साथ सोता था
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी एमडी का नाम भानुप्रकाश बताया जा रहा है जो माई फेमिली हेल्थ ऑपरेशन्स नाम की अपनी कंपनी कुछ महिलाओं को टेलीकॉलर के रूप में नौकरी पर रखा था।
पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी उन्हें ऑफिसियल काम बोलकर बाहर ले जाता था और फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर होटल के कमरे में उनका रेप करता था। इतना ही नहीं वह रेप का उनका वीडियो भी बनाता था।
पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी जब भी उन्हें किसी होटल में ले जाता तो सिंगल कमरा बुक करता और उसी में तीनों को अपने साथ सोने के लिए मजबूर करता था।
आरोपी एमडी पीड़िताओं को धमकी देता था कि अगर उन्होंने पुलिस को बताया या उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो वह वीडियो लीक कर देगा।
पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी एमडी जिस ट्रेनिंग के बहाने उनका रेप करता था उस ट्रेनिंग को प्रोमोशन के लिए जरूरी बताया जाता था।