फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mba professional arrested for fraud of 494 crore rupees in mumbai

मुंबई: एमबीए प्रोफेशनल गिरफ्तार, 494 करोड़ की धांधली का आरोप

Sat, 18 Mar 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
mba professional arrested for fraud of 494 crore rupees in mumbai
गिरफ्तार

मुंबई के खेरवाड़ी पुलिस ने एक एमबीए प्रोफेशनल को करोड़ों की धांधली के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस प्रोफेशनल का नाम विनोद पाटिल है और इसने कथित तौर पर निवेशकों के साथ 494 करोड़ की धांधली की है। मिड डे की खबर के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने उसे मुंबई के होटल अरोमा से गिरफ्तार किया, जहां वो अपने टूरिस्ट्स को मुंबई दर्शन के लिए लेने आया था।

विज्ञापन

 
इस आरोप में विनोद की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से उसकी इस धांधली में उसका साथ दे रही थी। पुलिस के मुताबिक करीब 304 निवेशक पिछले साल अपनी शिकायत लेकर गंगापुर थाने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि विनोद ने उन्हें निवेश के बदले ऊंची दर पर ब्याज के वादे किए थे। शुरुआत में लंबे समय तक वो निवेशकों को ब्याज देता रहा, लेकिन पिछले छह महीने से वो गायब हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विनोद ने अपनी दो कंपनियां खोली, जिनकी मदद से वो निवेशकों से मोटी रकम बटोरने लगा। उसने ये कंपनियां गंगापुर रोड पर 2011 में खोली थीं। उसकी इन कंपनियों को सील कर दिया गया है और उससे पैसों को लेकर गंभीर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed