फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man sold girl in forty thousand after staying with for three months in up

प्रेमजाल में फंसाकर दिया धोखा, तीन महीने साथ रहा फिर 40 हजार में बेचा

Mon, 06 Mar 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 06 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
man sold girl in forty thousand after staying with for three months in up
german woman

प्यार में पड़ी एक लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा धोखा किया, जिसे शायद ही वो जिंदगी में भूल पाएगी। दरअसल, प्यार के जाल में फंसाने वाले ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की को कथित तौर पर महज 40 हजार रुपये के लिए बेच दिया। ये घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज की है, जहां सिरफिरे ने पहले पीड़िता को अपने साथ तीन महीने तक रखा फिर एक शख्स को उसे बेचकर फरार हो गया। हालांकि बाद में बेचने वाला ब्वॉयफ्रेंड छह दिन पहले पुलिस की गिरफ्त में आया गया। 

विज्ञापन


ब्वॉयफ्रेंड की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी और खरीदने वाले युवक को दबोचा। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को महिला थाना में रखा है। यह सनसनीखेज वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र की है। 13 जून 2016 को गांव में रहने वाली किशोरी को उसी के गांव का युवक लखीमपुर खीरी ले गया।

विज्ञापन

शादीशुदा युवक को था बेचा

man sold girl in forty thousand after staying with for three months in up

लड़की के परिजनों ने युवक व उसके पिता के खिलाफ लड़की को गायब करने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक करीब तीन माह तक लड़की के साथ रहने के बाद युवक ने उसे लखीमपुर खीरी में रहने वाले एक शादीशुदा युवक को 40 हजार में बेच दिया था। 

28 फरवरी को पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के बताए गए स्थान पर छापा मारा गया तो किशोरी वहां मिल गई। वहीं से उसे खरीदने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया गया। इधर अब किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि एक दरोगा आरोपियों को बचाने के लिए उसे व उसके परिवार के लोगों को पुत्री से मिलने नहीं दे रहा है। 

किसी गोपनीय स्थान पर उसकी पुत्री को रखकर पुलिस बयान बदलने का दबाव बना रही है। काफी प्रयास के बाद कोर्ट में उप निरीक्षक ने सिर्फ दो मिनट बेटी से मिलने दिया। इस बाबत कोतवाल अजयराज वर्मा ने बताया कि किशोरी को महिला थाने में रखा गया है। दोपहर में किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए, इसके बाद परिजनों से मिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed