{"_id":"56f901254f1c1b526df001e1","slug":"man-posted-objectionable-images-girl-facebook-break-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने पर फेसबुक पर डाली युवती की आपत्तिजनक तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता टूटने पर फेसबुक पर डाली युवती की आपत्तिजनक तस्वीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 04:45 PM IST
सार
- रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक की करतूत
- फेसबुक पर डाली युवती की आपत्तिजनक तस्वीर
- फर्जी आईडी के जरिये अपलोड की तस्वीर
- आरोपी और दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जिसके साथ लेने थे सात फेरे, उसी की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर डाली
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रामपुर में रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक ने फर्जी आईडी से युवती की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर अपलोड कर दी। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
युवती ने युवक और उसकी दो बहनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती का रिश्ता मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक से हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद युवक पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद रिश्ता टूट गया। कुछ दिन पहले युवती अपना फेसबुक अकाउंट देख रही थी। उसने देखा कि उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पड़े हैं। ये देखकर युवती के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
जानकारी के बाद परिवार के लोगों के भी होश उड़ गए। पता चला कि फोटो रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक ने डाला है। युवती ने कोतवाली में मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक और उसकी दो बहनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जेसी थपलियाल का कहना है रिश्ता टूटने से बौखलाएं युवक ने युवती के कुछ फोटो फेसबुक पर डाल दिए हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की ओर से की जा रही है।