फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed his wife and then committed suicide in bareilly

खेत पर काम करने गए थे दंपति, अचानक हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गए गांववाले

Thu, 12 Oct 2017 01:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 12 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
man killed his wife and then committed suicide in bareilly
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक दंपति खेत पर काम करने के लिए गए थे। वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्हें देख वो हैरान रह गए। जानिए ऐसा क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। बहेड़ी में पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद पति ने खेत पर दुपट्टा से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पति ने उसी दुपट्टे से फंदा बनाकर पापुलर के पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पढ़ें:- जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट और फेसबुक पोस्ट में ये बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


हरहरपुर गांव में मंगलवार शाम को दंपति के घर वापस नहीं आने पर गांव के लोग ढूंढने निकले तो खेत पर दोनों के शव देखे गए। रात में ही पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के बड़े भाई निहाल ने पड़ोसी राजीव के भाभी के साथ अवैध संबंधों का खुलासा किया। बहेड़ी थाने में पीड़ित भाई की तहरीर पर पड़ोसी राजीव से अवैध संबंधों के चलते पहले पत्नी की हत्या करके खुदकुशी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजीव को भी हिरासत में लिया है।

man killed his wife and then committed suicide in bareilly
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दलित जाति के छोटे लाल की दस बीघा जमीन है। उनके तीन बेटे निहाल, वीरपाल और चंद्रपाल हैं। वीरपाल (25) की शादी सकरस गांव के सुरेश कुमार की बेटी सुनीता से सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद वीरपाल पत्नी को लेकर रुद्रपुर के सिड़कुल में नौकरी करने चला गया। 

पढ़ें:- पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी

दो साल पहले वह गांव में लौट आया और ईट भट्टे पर काम करने लगा। उसने पत्नी को पड़ोसी राजीव से बात करते हुए देखा था, जिसके बाद पत्नी के संबंधों का शक हुआ। कुछ दिन पहले पत्नी को राजीव के साथ पकड़ भी लिया। इस बात पर दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी।

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, लेकिन बाद में समझौता किया था। मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे वीरपाल को गांव के लोगों ने पत्नी के साथ खेत पर लकड़ी बीनने के लिए जाते हुए देखा था। पड़ोसी सूरज पाल के खेत में पापुलर कटे है, वहां दोनों लकड़ी बीनने पहुंचे थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। 

man killed his wife and then committed suicide in bareilly
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
उनके चार साल के बेटे जीतू और ढाई साल की बेटी रूबी परेशान होने लगे। निहाल और चंद्रपाल गांव के लोगों को साथ लेकर खोजने के लिए निकला। रात करीब दस बजे उन्होंने अपने गन्ने के खेत में वीरपाल की लाश पापुलर के पेड से लटकी हुई देखी। उससे करीब तेरह फीट की दूरी पर उसकी पत्नी सुनीता का शव पड़ा हुआ था।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट घटनास्थल से मेल खाती है। पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई है, जबकि पति ने खुदकुशी की है। पत्नी के प्रेमी से पूछताछ कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed