{"_id":"592479bb4f1c1bb83e535f41","slug":"wife-murderer-hangs-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 23 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
double murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव में ससुराल गए युवक का शव संदिग्ध हालात में सीढ़ी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जबकि उसकी पत्नी की लाश पड़ोस में ही पलंग के नीचे पड़ी मिली।
विज्ञापन
नवविवाहिता के गले पर चोटों के निशान मिले हैं। दोनों पक्ष के लोग कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। युवक की दो साल पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसका गौना नहीं हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक अपनी ससुराल मर्जी से पहुंच गया और वहां किसी बात को लेकर विवाद होेने पर पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी पर लटक गया। खबर पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी ने जांच की है।
विज्ञापन
सिधौली के भिठौरा निवासी दीपक (22) पुत्र राजाराम की शादी 24 मई 2015 को क्षेत्र के ही कृपालपुर गांव के सोबरन की बेटी रुचि (20) से हुई थी। इन दोनों का गौना नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बताते हैं कि बिना गौने ही अक्सर युवक ससुराल चला जाता था, लेकिन ससुराल वाले गौना नहीं कर रहे थे। इसी सिलसिले में दीपक सोमवार को ससुराल गया था। इस दौरान उसकी सास सुषमा व ससुर सोबरन बाराबंकी के देवां इलाके के काजीपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे।
दीपक की ससुराल में उसकी पत्नी रुचि, साला अमरेंद्र (12) व राहुल (8) मौजूद थे। बताते हैं कि अमरेंद्र भी पड़ोस के एक गांव में शादी में गया था। वहां से अमरेंद्र रात करीब 12 बजे लौटा था।
अमरेंद्र के मुताबिक जब वह घर पहुंचा तो उसका छोटा भाई छत पर सो रहा था और उसकी बहन रुचि व बहनोई दीपक आंगन में लेटे बातें कर रहे थे। घर पहुंचने पर वह भी छत पर जाकर सो गया।
सुबह जब उठा तो उसकी बहन पलंग के नीचे मृत हालत में पड़ी थी। बहनोई दीपक पड़ोस में ही सीढ़ी से फांसी पर लटक रहा था। जिसके बाद उसने परिवारीजन व रिश्तेदारों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को बताया गया।
बताते हैं कि रुचि के गले पर चोट के निशान मिले हैं। उधर, खबर मिलने पर एएसपी, सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग आशंका जता रहे हैं कि गौना न होने से आहत दीपक ने पहले पत्नी को गला दबाकर मार दिया और फिर खुद फांसी पर लटक गया।
मृतक दंपती के परिवारीजन भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। दीपक के भाई रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई की लाश फांसी पर लटकती मिली और भाई की पत्नी मृत मिली है। इंस्पेक्टर सुरेश ओमहरे का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।