छह महीने ही चल सकी लव मैरिज, पत्नी को खत्म कर खुद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांपत्य जीवन की दहलीज तक पहुंची एक प्रेम कहानी का छह महीने बाद ही दुखद अंत हो गया। आपसी विवाद में रक्सा के डेली गांव में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला ललितपुर जिले के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका थी, जबकि उसका पति टेंट और शामियाना का काम करता था।
सीपरी बाजार के बौद्ध नगर मसीहागंज निवासी जय सिंह (30) ने ललितपुर के आजादपुरा निवासी मोनिका कुशवाहा (25) के साथ मार्च 2016 में कोर्ट मैरिज की। जय सिंह सीपरी बाजार में टेंट व शामियाना का काम करता था जबकि मोनिका बीटीसी करने के बाद तालबेहट ललितपुर के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हो गई थी।
जय सिंह पाली पहाड़ी गांव डेली में मकान बनवा रहा था। यहां बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने से जब लोग गुजरे तो उन्होंने देखा कि तीन मंजिला इस मकान की सबसे ऊपर बनी सीढ़ी पर एक दोनों बैठे हुए हैं। जब दोपहर तक लोगों ने दोनों को एक ही स्थिति में दोनों को बैठे देखा तो अनहोनी की आशंका हुई और मामले की सूचना थाना रक्सा पुलिस को दी। पुलिस मकान पर पहुंची तो देखा कि मोनिका की माथे पर और जय सिंह की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई।
शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर बना विवाद
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्र किए। मृतक जय सिंह के भाई अजय सिंह ने बताया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही दोनों के बीच में छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होने लगा था। बुधवार को मौर छठ के चलते शाम करीब साढ़े सात बजे जय सिंह और मोनिका पूजा करने के लिए कार से निकले थे। देर रात तक जब वह घर लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने समझा कि वह घूमने के लिए निकल गए होंगे।
एसएसपी का कहना है कि आपसी विवाद के चलते पत्नी की माथे पर गोली मारने के बाद पति ने स्वयं कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है।