फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man attack girl with knife then drink her blood in odisha

सिरफिरे ने पड़ोस में रहती बच्ची का काटा गला फिर पीने लगा खून

Tue, 17 Jan 2017 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
man attack girl with knife then drink her blood in odisha

सनक में डूबे सिरफिरे कभी-कभी ऐसी शर्मनाक वारदातों को अंजाम देते हैं, जिससे किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। अक्सर ये सिरफिरे किसी बेगुनाह की जिंदगी बर्बाद करने में जरा भी नहीं हिचकते। 

विज्ञापन

उड़ीसा से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले सनकी ने मासूम बच्ची के साथ दिल को दहला देने वाली बर्बरता अपनाई। 

मामला बेरहामपुर का है, जहां से यू बैरागी (33) नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बैरागी ने कथित तौर पर तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची का गला काटा और फिर उसका खून भी पीने की कोशिश की। बाड़ा अर्जीपाली में रहने वाले बैरागी पर आरोप है कि वह बच्ची पर कई दिनों से नजर बनाए बैठा हुआ था। 

विज्ञापन

घर के पास खेल रही थी बच्ची

man attack girl with knife then drink her blood in odisha

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक बच्ची अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सनकी वहां आया और बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका गला काटा और कथित तौर पर खून पीने लगा। बुरी तरह घायल हुई बच्ची को छत्तरपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

वही क्रूरता की हदें पार कर चुका बैरागी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे गोपालपुर पोर्ट जेट्टी में धर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

​पुलिस का कहना है कि बैरागी ने अपने किए की वजह जाहिर नहीं की है, लेकिन पुलिस को शक है कि वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है, की आखिर बैरागी ने इस तरह का अपराध क्यों किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed