फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: wife is alive but husband was in jail over her murder in Nagpur

पुलिसिया सिस्टम : पत्नी थी जिंदा हत्या के आरोप में पति गया जेल

Tue, 17 Jul 2018 11:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
 Maharashtra: wife is alive but husband was in jail over her murder in Nagpur

महाराष्ट्र के नागपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले दीपक (35) पर बीते वर्ष अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले के चलते उसे कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर नागपुर जेल भी भेजा गया। लेकिन अब पुलिस ने अचानक उस पर लगे सारे चार्ज वापस ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी जिंदा है।

विज्ञापन


यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट उदय सिंह ने विपक्ष के नेता राधाकृष्ण को पत्र लिख कर कहा है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें। उन्होंने पत्र में कहा है कि यह ग्रामीण पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है। पुलिस ने चार्टशीट में भी ये बात लिखी थी कि दीपक ने अपना गुनाह मान लिया है। सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा की गई लापरवाही ठीक नहीं थी। अब दीपक को इसकी क्षतिपूर्ति की भरपाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते साल के आखिरी सप्ताह में दीपक की पत्नी लापता हो गई थी। वह काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली थी। दोनों पति पत्नी के बीच झगड़े के बाद वह घर छोड़कर चले गई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस को सतरापुर के बोंदरी गांव में एक महिला की सिरकटी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक की पत्नी भी लापता थी और पुलिस को एक महिला की लाश भी मिली। इसके अलावा दीपक की पत्नी के फोन की लोकशन भी उसी जगह की थी जहां वह लाश मिली। पुलिस को ये सब देखकर लगा कि जिस महिला की लाश उन्हें मिली है वह दीपक की लापता पत्नी की ही है। पुलिस को बाद में इस बात की जानकारी हुई कि उसकी पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के घर रह रही थी। वह बाद में अपने घर भी लौटकर आ गई। जिस कारण अब दीपक पर लगाए सारे चार्ज वापस ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed