फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kurla RPF arrested two minors for robbery at station

रात के अंधेरे में यात्रियों का सामान चुराते थे नाबालिग, चोरी सीसीटीवी में कैद

Wed, 24 Aug 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
Kurla RPF arrested two minors for robbery at station
चोरी की वारदात को अंजाम देते नाबालिग - फोटो : mid-day

मुंबई के कुर्ला में रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि देर रात प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों को अपना टारगेट बनाते थे।। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से  इन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 15 और 17 साल  बताई जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल पुलिस ने 21 अगस्त की रात कुरला स्टेशन पर पूरे मामले को सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया। मिड-डे के अनुसार दोनों चोर बहुत शातिर थे पहले वह अपने टारगेट के सोने का इंतजार करते थे और फिर चोरी को अंजाम देते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 21 अगस्त की रात भी करीब 15 हजार की चोरी की थी।
विज्ञापन


आरपीएफ के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश अतरी ने कहा,' हमने दोनों आरोपियों को अपने मकसद में पूरा होने दिया और जैसे ही उन्होंने चोरी की हमारे पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं कई चोरियां

Kurla RPF arrested two minors for robbery at station
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी गोवांडी और चुनाभट्टी के रहने वाले हैं और उन्हें कुरला आरपीएफ के पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों ने बताया है कि इससे पहले भी उन्होंने कई चोरियां की हैं जिसमें नकदी, बैग, लैपटॉप और फोन शामिल हैं।

साथ ही उनके और भी साथी है जो शहर के स्टेशनों पर चोरियां करती हैं।  पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन चोरियों के पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed