फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Knife attack on abusive language used by school students, main culprit caught

छात्र की चाकू मारकर हत्या: अपशब्द कहने पर हुए झगड़े में सहपाठी ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

Fri, 11 Mar 2022 04:44 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 11 Mar 2022 04:44 AM IST
सार

आंबेडकर नगर इलाके में स्कूल में अपशब्द कहने पर हुए झगड़े में 12वीं कक्षा के दो छात्रों को उसके सहपाठी ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Knife attack on abusive language used by school students, main culprit caught
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

आंबेडकर नगर इलाके में स्कूल में अपशब्द कहने पर हुए झगड़े में 12वीं कक्षा के दो छात्रों को उसके सहपाठी ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार और वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त बैनिता मेरी जैकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृत छात्र की पहचान प्रथम के रूप में हुई। वह अपने परिजनों के साथ आंबेडकर नगर इलाके में रहता था और घर के पास के ही एक सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार सुबह प्रथम अपने दोस्त रोहन के साथ स्कूल जा रहा था। वहीं मदनगीर निवासी कुणाल (18) अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में कुणाल और प्रथम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान कुणाल और उसके दोस्तों ने रोहन व प्रथम को जमकर पीटा। आरोपियों ने रोहन व प्रथम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रथम अचेत हो गया और रोहन भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुणाल गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि प्रथम और रोहन उसकी कक्षा में पढता था। कुछ दिन पहले अपशब्द कहने को लेकर उसका प्रथम और रोहन से झगड़ा हो गया था। दोनों ने उसकी पिटाई कर दी थी। दोनों से बदला लेने के लिए वह चाकू अपने साथ ही रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed