फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala youth found dead on railway tracks, after he was allegedly insulted

कुछ दिनों पहले प्रमिका को घर लाया था युवक, अब रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Fri, 22 Jun 2018 02:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kerala youth found dead on railway tracks, after he was allegedly insulted

केरल के नेदुवाथुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मिले सबूतों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपनी प्रमिका को अपने घर ले गया था जहां उसे बुरी तरह अपमानित किया गया और उसके कुछ दिनों बाद ही उसका शव ऐसी हालत में मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 28 साल का केके श्रीजीथ कोल्लम जिले के कोट्टाथल्ला का रहने वाला था। बीते रविवार वह जिस लड़की से शादी करना चाहता था उसे अपने घर लेकर चला गया। जहां उसे अपमानित किया गया। 
विज्ञापन


मृतक के कजिन के सिवारमन का कहना है कि श्रीजीथ सेल्समैन की नौकरी करता था। वह एक अन्य गांव में अपनी बड़ी बहन के साथ रहता था। जब वह अपनी प्रमिका को घर में लेकर गया तो उसके एक रिश्तेदार गोपाल कृष्णन ने उसे देख लिया। वह उसी घर के पास वाले घर में रहते हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अन्य लोगों को दे दी जिसके बाद सब श्रीजीथ के घर एकत्रित हो गए। वहां सब उस पर चिल्लाए और बुरी तरह उसका तिरस्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर पुथुर के एसएचओ आर राठेश कुमार ने दावा करते हुए है कहा कि श्रीजीथ को बिना किसी आधार के निवासियों ने अपमानित किया था। उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed