{"_id":"5b3a019f4f1c1b2b428b7c9b","slug":"kerala-sfi-leader-stabbed-to-death-in-ernakulam-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरल: कॉलेज कैंपस में वामपंथी छात्र नेता की चाकू घोंपकर हत्या, दहशत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरल: कॉलेज कैंपस में वामपंथी छात्र नेता की चाकू घोंपकर हत्या, दहशत का माहौल
एजेंसी, कोच्ची
Updated Mon, 02 Jul 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Students Federation of India/Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के एर्नाकुलम स्थित महाराजा कॉलेज के कैंपस में कथित तौर पर इस्लाम समर्थक एक संगठन के सदस्यों ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के एक नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी एवं दो अन्य को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात एर्नाकुलम के महाराजा कॉलेज परिसर में कथित तौर पर कैंपस फ्रंट एवं इसके मातृ संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं ने इन छात्रों पर हमला किया। घायल छात्रों में से एक की हालत नाजुक बताई जाती है। मामले में पीएफआई और कैंपस फ्रंट के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
माकपा की छात्र शाखा एसएफआई ने अभिमन्यु (20) की हत्या के विरोध में सोमवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया था। एसएफआई नेता अभिमन्यु स्नातक का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह इडुक्की जिले के वत्तावडा का रहने वाला था। वह संगठन की इडुक्की जिला समिति का सदस्य भी था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शव को एर्नाकुलम जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने कॉलेज की दीवारों के इस्तेमाल को लेकर टकराव की वजह से हमला का संदेह जताया है।
माकपा ने हमले को बताया ‘सुनियोजित’
माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पी. राजीव ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा की। उन्होंने इसे ‘चरमपंथी प्रकृति की ताकतों’ द्वारा किया गया ‘सुनियोजित’ हमला बताया।