फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala and pune crime news update; Man Chases, Attacks Woman In Pune; Father killed on daughter's wedding

Crime News: पुणे में खुलेआम लड़की पर वार करते दिखा शख्स; केरल में बेटी की शादी वाले दिन पिता की हत्या

Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM IST
सार

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धारदार हथियार से लैस एक व्यक्ति पुणे की सड़क पर महिला का पीछा करते दिखा। वहीं, दूसरी ओर केरल में एक व्यक्ति की उसकी बेटी की शादी की पूर्व संध्या पर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Kerala and pune crime news update; Man Chases, Attacks Woman In Pune; Father killed on daughter's wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजकल बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। खुलेआम अपराध करने के लिए निकल जाते हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धारदार हथियार से लैस एक व्यक्ति पुणे की सड़क पर महिला का पीछा करते दिखा। हालांकि, शुक्र रहा कि आसपास मौजूद लोगों ने बहादूरी दिखाते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, दूसरी ओर केरल में एक व्यक्ति की उसकी बेटी की शादी की पूर्व संध्या पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पड़ोसी ने हत्या की है।

विज्ञापन

पहली घटना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले व्यक्ति ने महिला की स्कूटी रुकवाई फिर उस पर धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए महिला सड़क पर दौड़ने लगी। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने शख्स पर सामान फेंकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पुणे के पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह गिल ने बताया कि बाद में लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सदाशिव पेठ इलाके की है। पीड़िता 20 वर्षीय प्रीति रामचन्द्र है। वही, शख्स की पहचान शांतनु लक्ष्मण जाधव के रूप में हुई है। हमलावर को हत्या के प्रयास के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि हमलावर महिला को काफी दिन से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उसके पिता से भी की थी। इसके बावजूद उसने प्रीति को मारने की कोशिश की।

दूसरी घटना

कल्लाम्बलम के पास एक व्यक्ति की उसकी बेटी की शादी की पूर्व संध्या पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने तीन लोगों के साथ मिलकर हत्या की है। 


पुलिस ने बताया कि 27 जून को 61 वर्षीय राजू की बेटी की शादी होनी थी। मंगलवार को राजू की उसके पड़ोसी जिष्णु ने हत्या कर दी, जो उसकी बेटी का पूर्व मित्र भी था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राजू की हत्या कर दी गई। घटना के समय जिष्णु के साथ उसका भाई जिजिन और उसके दो दोस्त श्याम और मनु भी थे। इन सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।


पुलिस ने कहा कि पीड़ित के सिर पर फावड़े से वार किया गया था और वह घटनास्थल पर ही गिर गया था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, झगड़े का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है। सभी चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed